बेगूसराय में PM ने किया 6 लेन ब्रिज का उद्घाटन, नीतीश कुमार के साथ पुल पर घूमे, गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया

          गयाजी: PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री पुल पर घूमे। उन्होंने अपने गले से गमछा निकाला और हाथ से घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।

          इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। ब्रिज के नीचे बने घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे।

          PM को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी घाटों पर नजर आई। प्रधानमंत्री करीब 37 मिनट तक ब्रिज पर रुके।

          6 लेन ब्रिज पर PM मोदी की तस्वीरें देखिए…

          PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया।

          PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया।

          नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

          नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

          PM ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।

          PM ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।

          प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था।

          प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था।

          गयाजी से 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की

          इससे पहले गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की।

          PM ने कहा- ‘हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।’

          ‘पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।’

          ‘पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।’

          खुली गाड़ी से अभिवादन करते हुए पहुंचे PM

          गया में प्रधानमंत्री खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे। सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ थे।

          गया में प्रधानमंत्री खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे। सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ थे।

          गयाजी में PM को देखकर कार्यक्रम में पहुंचे लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

          गयाजी में PM को देखकर कार्यक्रम में पहुंचे लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।



                    Hot this week

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories