PM मोदी पुडुचेरी-तमिलनाडु पहुंचे, 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, मदुरै में बोले- विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान; तिरुप्परनकुंद्रम में मंदिर में पूजा की

          चेन्नई: PM नरेंद्र मोदी रविवार को पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंचे। पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया।

          इसके बाद मोदी ने मदुरै में सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा, तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है।

          इसके बाद पीएम मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर भी गए। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और दंडवत प्रणाम किया। मंदिर के पुजारियों ने पीएम को भगवान की तस्वीर भेंट की।

          पीएम मोदी ने मदुरै में जनसभा को संबोधित किया।

          पीएम मोदी ने मदुरै में जनसभा को संबोधित किया।

          मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम ने पूजा की…

          मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम ने दंडवत प्रणाम किया।

          मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम ने दंडवत प्रणाम किया।

          मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम ने दर्शन किए।

          मदुरै के थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम ने दर्शन किए।

          थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा की, चढ़ावा चढ़ाया।

          थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा की, चढ़ावा चढ़ाया।

          थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम को पुजारियों ने सम्मानित किया।

          थिरुपरनकुंद्रम मंदिर में पीएम को पुजारियों ने सम्मानित किया।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories