PM मोदी की पश्चिम बंगाल में रैली, बोले- TMC का घमंड टूटा, भाजपा की जीत तय, ममता सरकार में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं

            कोलकाता: PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव और हुगली के हरिपाल में रैली की। उन्होंने बनगांव में कहा, ‘पहले फेज के मतदान में TMC का घमंड टूट चुका है। दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती दिख रही है। उन्होंने कोलकाता में रोड शो भी किया किया।

            PM ने आरोप लगाया कि TMC शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते। अगर बोलेंगे, तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। TMC के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है।’

            हुगली में PM ने कहा, ‘TMC सरकार ने अपने कुकर्मों की वजह से बंगाल के लोगों का भरोसा खो दिया है। यही कारण है कि लोगों को बार-बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।’

            PM ने आगे कहा- 15 साल तक TMC ने बंगाल के लोगों को डराकर रखा, लेकिन वे एक बात भूल गए। जब अत्याचार अपनी सीमा पार करता है, तो जनता मां दुर्गा का रूप लेकर अन्याय का अंत करती है।’

            पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी।

            PM ने नॉर्थ 24 परगना जिले के ठाकुरनगर स्थित मतुआ ठाकुर मंदिर में दर्शन किए।

            PM ने नॉर्थ 24 परगना जिले के ठाकुरनगर स्थित मतुआ ठाकुर मंदिर में दर्शन किए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories