फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने पकड़ा 125 किलो गांजा… चेकिंग के दौरान आरोपियों ने भगाया वाहन, पलट गई पिकअप, एक गिरफ्तार

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने कारीराम चेक पोस्ट के पास से करीब 125 किलो गांजा जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को भी धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी चेकिंग के दौरान नहीं रुके और 2 वाहनों को तेजी से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान पिकअप वाहन पलट गया।

              पेंड्रा पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कारीराम की ओर से एक कार और पिकअप को रोकने की कोशिश की गई। तभी ड्राइवर ने तेज रफ्तार से कार आगे निकाल दी। इसके पीछे पिकअप वाहन भी पुलिस को चकमा देकर आगे निकल गया। लेकिन बेकाबू होकर वाहन पलट गया। जिसके बाद जंगल की ओर भागते ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              पिकअप वाहन पलटने के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

              पिकअप वाहन पलटने के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

              कार सवार आरोपी फरार
              गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय सिंह परस्ते है। जिसकी उम्र 28 साल है और मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के देवराहा टोला का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, कार में चालक इंद्रपाल के अलावा उसका साथी भूरा और बाकी 3 लोग सवार थे। जो ओडिशा से गांजा लेकर राजेंद्र ग्राम जा रहे थे। कार सवार सभी आरोपी फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

              पुलिस को चकमा देने के दौरान पिकअप वाहन पलट गया था।

              पुलिस को चकमा देने के दौरान पिकअप वाहन पलट गया था।

              जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख
              पिकअप वाहन से पुलिस ने 125 किलो गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। वहीं पिकअप की कीमत करीब 7 लाख बताई जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories