पुलिस-नक्सली मुठभेड़… माओवादियों के कोर इलाके में घुसे जवान, 40 मिनट तक चली गोलीबार, मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद

        दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग गए । हालांकि, मौके से जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ थमने के बाद जवान दिनभर इलाके की सर्चिंग करते रहे। वहीं देर शाम जिला मुख्यालय लौटे हैं। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, जवानों को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली की मंगनार, गुफा और कोहबेड़ा के बोर्डर इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद दंतेवाड़ा से DRG और CRPF 195 बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने माओवादियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी भी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

        जिसके बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए। जिसमें नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान, तार, बैटरी, बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामान हैं। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, माओवादियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह माओवादियों का कोर इलाका है। मुठभेड़ के बाद सारे जवान सुरक्षित लौट आए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

                कुल 5.50 लाख दीये होंगे प्रज्वलित, 11 प्रमुख स्थलों...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए बिहान दीदियों ने जगाई जन-अलख

                घर-घर पहुंचीं महिलाएं, मिट्टी के दीये जुटाकर जनभागीदारी का...

                रायपुर : भगवान श्री बलराम जयंती : किसान दिवस पर राज्य स्तरीय कृषक संगोष्ठी संपन्न

                “छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन एवं प्राकृतिक खेती” विषय पर...

                Related Articles

                Popular Categories