प्रयागराज: महाकुंभ मेला में आग लगी, 50 टेंट जले, खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा; CM योगी घटनास्थल पर मौजूद

            प्रयागराज: महाकुंभ के मेला क्षेत्र में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 कैंप में ये आग लगी। अफसरों के मुताबिक, खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट से यह आग लगी थी। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए।

            आग बुझाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड भेजी गई थीं। करीब एक घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग में 50 टेंट जल चुके हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे हैं। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।

            मेला क्षेत्र में आग की तस्वीरें..

            एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, तस्वीरें

            फायर ऑपरेशन के लिए तैनात है AWT, 50 फायर फाइटिंग पोस्ट

            महाकुंभ नगरी में फायर ऑपरेशंस के लिए एडवांस्ड फीचर वाले 4 आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (LWT) तैनात की गई हैं। इनमें वीडियो-थर्मल इमेजिनिंग जैसा एडवांस सिस्टम है। इसका इस्तेमाल बहुमंजिली और ऊंचाई वाले टेंट की आग बुझाने के लिए किया जाता है। LWT 35 मीटर की ऊंचाई तक आग बुझा सकती है।

            महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए यहां 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories