प्रयागराज: संगम में फेकल बैक्टीरिया पर बोले योगी, संगम का जल नहाने और आचमन लायक, नालों के पानी को शुद्ध करके ही गंगा में छोड़ रहे

              प्रयागराज: संगम में फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में कहा- त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है। पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

              आज की रिपोर्ट के अनुसार, संगम के पास BOD की मात्रा 3 से कम है और घुलित ऑक्सीजन 8-9 के आसपास है। इसका मतलब है कि संगम का पानी न केवल नहाने के लिए, बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है। फीकल कोलीफॉर्म बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सीवेज लीकेज और जानवरों का मल। लेकिन, प्रयागराज में फीकल कोलीफॉर्म की मात्रा मानकों के अनुसार 2500 MPN प्रति 100 ml से कम है। इसका मतलब है कि झूठा अभियान केवल महाकुंभ को बदनाम करने के लिए है। NGT ने भी कहा है कि फीकल अपशिष्ट 2000 MPN प्रति 100 ml से कम था।

              3 तस्वीरें देखिए-

              श्रद्धालु कंधे पर अपने बच्चों को बैठाकर संगम स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

              श्रद्धालु कंधे पर अपने बच्चों को बैठाकर संगम स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

              तस्वीर कलश चौराहे की है। यहां आज सुबह थोड़ी देर तक जाम लगा रहा।

              तस्वीर कलश चौराहे की है। यहां आज सुबह थोड़ी देर तक जाम लगा रहा।

              पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी ने संगम में स्नान किया।

              पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी ने संगम में स्नान किया।

              महाकुंभ के 38वें दिन आज यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में डुबकी लगाई। बुधवार को भी महाकुंभ की ओर आने वाले हाईवे जाम रहे। न्यू यमुना ब्रिज पर करीब 4 किमी लंबे जाम में लोग तीन घंटे तक फंसे रहे।

              एक ओर ट्रैफिक में श्रद्धालु परेशान हैं तो दूसरी ओर कानून व्यवस्था संभालने वाले खुद नियम तोड़ रहे हैं। एक पुलिसकर्मी डिवाइडर पर चढ़ाकर अपनी बुलेट रॉन्ग साइड दूसरी लेन पर ले गया। इसके बाद आगे बढ़ गया।

              बुधवार को 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। महाकुंभ खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। अब तक कुल 56.64 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : जिला जेल दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

                              76 बंदियों की हुई मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंगब्रेन हेल्थ क्लिनिक...

                              रायपुर : दो कृषि केंद्रों पर की गई छापामार कार्रवाई

                              अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक एवं दस्तावेज किया गया...

                              रायपुर : उर्वरकों के अवैध परिवहन पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              तमनार में 52 बोरी डीएपी खाद जब्तवाहन सहित खाद...

                              Related Articles

                              Popular Categories