पुणे: साइकिल चला रहे 5 साल के बच्चे को कार ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना; दोस्त को छोड़ने आया था कार सवार

              महाराष्ट्र: पुणे स्थित लोनी काल्भोर में शुक्रवार को एक रिहायशी सोसाइटी में कार ने साइकल चला रहे 5 साल के बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई।

              ये पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखता है बच्चा साइकिल चला रहा था तभी एक कार आई और बच्चे को कुचलते हुए निकल गई।

              कार सवार सोसाइटी में अपने दोस्त को छोड़ने के लिए आया था। लौटते वक्त गेट के पास ये हादसा हुआ।

              4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना…

              सोसाइटी में बच्चा साइकल चलाता दिखता है जब कार उसे टक्कर मारती है।

              सोसाइटी में बच्चा साइकल चलाता दिखता है जब कार उसे टक्कर मारती है।

              कार बच्चे को कुचलते हुए आगे जाकर रुकती है।

              कार बच्चे को कुचलते हुए आगे जाकर रुकती है।

              कार का ड्राइवर भागता हुआ आता है और बच्चे को उठाता है।

              कार का ड्राइवर भागता हुआ आता है और बच्चे को उठाता है।

              कार का ड्राइवर घायल बच्चे को अपनी कार में लिटाकर अस्पताल ले जाता है।

              कार का ड्राइवर घायल बच्चे को अपनी कार में लिटाकर अस्पताल ले जाता है।

              पिता ने शिकायत दर्ज कराई

              बच्चे के पिता ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण मौत का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

              पुलिस ने कहा कि वे CCTV की जांच कर रहे हैं। निवासियों ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। लोगों ने सवाल उठाया है कि सोसाइटी के अंदर तेज गाड़ी चलाने की इजाजत कैसे दी गई। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories