पंजाब: मोगा में सास-बहू के बीच जमकर मारपीट, पोती को मायके ले जाने से रोकने पर गुस्साई बहू, एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल

              पंजाब: मोगा के धर्मकोट में सास और बहू के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। पोती को मायके ले जाने से रोकने पर गुस्साई बहू ने सास के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और आंगन में ले जाकर पिटाई कर दी। दोनों गुत्थम-गुत्था हो गई और एक-दूसरे को नीचे लिटा लिटाकर पीटा।

              सास ने घायल हालत में थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। लोहगढ़ बस्ती की रहने वाली बहू कर्मवीर कौर अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सास बलविंदर कौर ने कहा कि वह अपनी बेटी (पोती) को घर पर छोड़कर खुद मायके चली जाए।

              इस बात पर बहू भड़क गई और गुस्से में सास पर हमला कर दिया। उसने आव देखा न ताव, सीधे अपनी सास पर हमला कर दिया। बहू ने सास के बाल पकड़े और उन्हें घसीटते हुए कमरे से बाहर आंगन की ओर ले आई। घर में मची चीख-पुकार को सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे।

              पोती को लेकर बैठी सास, इसी दौरान बहू पोती को लेने आती है और जब सास उसे ले जाने से रोकती है, तो बहू सास की पिटाई कर देती है।

              पोती को लेकर बैठी सास, इसी दौरान बहू पोती को लेने आती है और जब सास उसे ले जाने से रोकती है, तो बहू सास की पिटाई कर देती है।

              जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है:-

              • कुछ देर में बातचीत विवाद में बदली: सीसीटीवी फुटेज में शुरु में घर का आंगन और उसके सामने की गली दिखाई देता है। शुरुआत में गली सामान्य नजर आती है। कुछ सेकेंड बाद लाल रंग के कपड़े पहने एक महिला (बहू) आती दिखाई देती है। इसके बाद दूसरी महिला (सास) भी वहां पहुंच जाती है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत होती नजर आती है, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल जाती है।
              • पहले करीब आती है, फिर धक्का-मुक्की शुरू: वीडियो में दिखाई देता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे के करीब आती हैं और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। विवाद बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे को पकड़ लेती हैं। इसी दौरान हाथापाई तेज हो जाती है और दोनों महिलाएं गली की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं।
              • खुद को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आई महिला: कुछ देर बाद दोनों महिलाएं आपस में उलझते हुए जमीन पर गिर जाती हैं। जमीन पर गिरने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को पकड़कर संघर्ष करती नजर आती हैं। लाल कपड़े पहनी महिला दूसरी महिला के ऊपर दिखाई देती है, जबकि दूसरी महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती नजर आती है।
              • कई सेकेंड तक जमीन पर ही उलझी रही: हाथापाई के दौरान दोनों महिलाएं कई सेकेंड तक जमीन पर ही उलझी रहती हैं। इस बीच आसपास मौजूद लोग भी घटना की ओर आते दिखाई देते हैं। वीडियो में दोनों महिलाओं के बीच लगातार धक्का-मुक्की और हाथापाई होती नजर आती है। फुटेज के अंत तक दोनों महिलाओं के बीच विवाद जारी दिखाई देता है और आसपास के लोग मौके पर मौजूद नजर आते हैं।
              सास बलविंदर कौर ने बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

              सास बलविंदर कौर ने बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

              सास-बहू का पहले भी हो चुका विवाद

              बलविंदर कौर ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन महीने पहले भी वह अपने मायके (फिरोजपुर) चली गई थी, जिसे पंचायत के हस्तक्षेप और लिखित समझौते के बाद वापस घर लाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि बहू अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती है और सोने के जेवर हड़पने के लिए दबाव बनाती है। साथ ही वह आए दिन झगड़ा करती है और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने व जान से मारने की धमकियां देती है।

              मामले की जांच कर रही पुलिस

              सोमवार (1 जून) को हुई इस हिंसक मारपीट के बाद पीड़ित सास बलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है।

              घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है, जिसमें बहू द्वारा सास के बाल पकड़कर घसीटने के साफ सबूत मिल रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : बड़े कनेरा को मिली विकास कार्यों की सौगात

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क, पर्यटन, सामाजिक एवं...

                              Related Articles

                              Popular Categories