पंजाब ब्रेकिंग: जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पकड़ा ISI नेटवर्क, संवेदनशील स्थानों की लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम और चीन में बना सोलर CCTV बरामद

            जालंधर: पंजाब पुलिस के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस गिरोह का प्रमुख ऑपरेटिव बताया जा रहा है।

            जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके सहयोगी सोलर पावर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थानों, खासकर सेना से जुड़े इलाकों की निगरानी की जा रही थी।

            जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन कैमरों में 4G कनेक्टिविटी लगी हुई थी, जिससे लाइव फुटेज मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी जा रही थी। पुलिस ने कपूरथला से चीन निर्मित सोलर सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल निगरानी के लिए किया जा रहा था।

            अमृतसर में किया गया केस दर्ज

            इस मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

            पुलिस बोली-शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

            पंजाब डीजीपी ने एक्स पर कहा कि वह जासूसी नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह कार्रवाई राज्य की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


                          Hot this week

                          कोरबा: मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

                          311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories