Wednesday, February 11, 2026

            पंजाब: लुधियाना में मकान मालिक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने सुसाइड किया, मरने से पहले बोली- मेरी नहाते समय की VIDEO बनाई, साथ सोने का दबाव डाल रहा था

            पंजाब: लुधियाना में महिला ने मकान मालिक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। उसने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने मकान मालिक पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए।

            महिला ने पति को 3 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो भेजा, जिसमें उसने कहा- मकान मालिक ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर वह 50 हजार रुपए मांग रहा है। पैसे न देने पर कहता है कि या मेरे साथ सो जाओ या फिर पैसे दो।

            महिला ने कहा- मैं अब नहीं जी सकती, सॉरी जी। मैं अब आपका साथ यहीं पर छोड़कर जा रही हूं। इससे ज्यादा नहीं जी सकती। हमने कई बार अपना घर चेंज करने की कोशिश की, लेकिन आपने हमारी बातों का कभी विश्वास नहीं किया। वह इसी चीजों का फायदा उठाता गया।

            मृतका की पहचान रोजी (32) के रूप में हुई। परिवार के अनुसार, रोजी का पति 5 महीनों से रोजगार की तलाश में विदेश गया हुआ है। रोजी का एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी पूरी जिम्मेदारी रोजी के कंधों पर थी। घटना 9 फरवरी की है, लेकिन महिला का वीडियो आज (11 फरवरी को) सामने आया है।

            पहले जानिए, महिला ने वीडियो में क्या-क्या कहा…

            • मैं अपने आप को खत्म कर रही हूं: महिला ने फंसी लगाने से पहले पति को 3 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो भेजा। इसमें उसने कहा- मुझे आपको एक बात बतानी है। बहुत बड़ी बात है। मैं बहुत टाइम से बर्दाश्त करती आ रही हूं, लेकिन अब मेरे से नहीं होगा। मैं आपसे बात कर अपने आप को खत्म कर रही हूं। मैं अब इस बोझ के साथ नहीं जी सकती।
            • मैंने कर्जा कर पैसे दिए: महिला ने कहा- आपको पता है, जब मैं यहां नई आई थी, 2 महीने बाद टिक्का (मकान मालिक) ने मेरी वीडियो बनाई थी नहाते की। उसने मुझे पैसे के लिए कई बार ब्लैकमेल किया। कई बार पैसे दे भी दिए। एक बार मैंने इसे रानी से लेकर दिए, एक बार इसे मनीषा के जीजा कालू से 10 हजार दिए, अब वह 50 हजार की मांग कर रहा है और कहता कि अगर मैंने यह बात आपको बताई तो वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा।
            • साथ सोने का दबाव डाल रहा: पीड़िता बोली- आप जब से गए हो वह तब से ही मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। मैं बहुत परेशान हूं। मैं अपने दिल पर बहुत बड़ा बोझ लेकर जी रही थी। मैं बीमार नहीं हूं। मुझे परसों से वह ज्यादा ब्लैकमेल कर रहा है। मैंने उसकी मम्मी को परसों बात बताई थी तो वह गांव चला गया मम्मी के साथ, लेकिन अभी दोबारा फोन कर फिर उसने कहा कि या तो मुझे पैसे डालो, नहीं तो मेरे साथ सो जाओ।
            • रिश्ता बचाने के लिए मैं इसके साथ नहीं सो सकती: महिला ने वीडियो में कहा- हो सके तो मुझे माफ करना, उसे नहीं। मैं न ही अच्छी पत्नी बनी और न ही अच्छी मां बनी। मुझे अब जीना नहीं है। मैंने कई बार उधार लेकर इसे पैसे दे दिए हैं, लेकिन मैं इसके साथ सो नहीं सकती। मेरा जमीर मुझे यह इजाजत नहीं देता कि अपना रिश्ता बचाने के चलते में इसके साथ सो जाऊं।
            • इसका घर मत बसने देना, मुझे इंसाफ दिलाना: मृतका ने कहा- अगर आपने कभी भी मुझे जिंदगी में प्यार किया है, तो आप इस इंसान का कभी भी घर बसने मत देना। यह मेरी जान सूली पर टांग कर, मेरे छोटे-छोटे बच्चों की जान सूली पर टांग कर अपना घर बसाने लगा है। इसे कभी भी माफ मत करना। हो सके तो मुझे इंसाफ दिलाना।
            मृतक के पिता पालाराम जानकारी देते हुए

            मृतक के पिता पालाराम जानकारी देते हुए

            अब जानिए पिता ने क्या कहा…

            घटना जगीरपुर स्थित सुरजीत कॉलोनी की 9 फरवरी की है। मृतका रोजी के पिता पालाराम ने बताया कि 9 फरवरी को उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है और उसकी मौत हो चुकी है।

            जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रोजी के ससुरालियों ने बताया कि उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। हमेशा बच्चों की बातें खुशी से करती थी। पिता ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले रोजी ने एक वीडियो बनाई थी, जिसमें उसने साफ तौर पर मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए।

            वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का को जिम्मेदार ठहराया। मरने से पहले रोजी ने कहा कि किस तरह वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग सह रही थी।

            महिला की मौत के बाद विलाप करते हुए परिजन।

            महिला की मौत के बाद विलाप करते हुए परिजन।

            मकान मालिक और उसकी पत्नी पर केस दर्ज

            जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि घटना 9 फरवरी की है। रोजी का पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया और शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। टिब्बा थाना पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) (साझा इरादा) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का और उसकी पत्नी पुष्पा को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक

                          ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories