Raigarh News : युवक की झुलसी हुई लाश मिलने से फैली सनसनी… टावर के नीचे मिला शव, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

              रायगढ़: जिले में शनिवार की दोपहर खेत में एक अज्ञात युवक की झुलसी हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत ढोरम में बस्ती से लगभग दो किमी दूर लाइन टॉवर के पास मिली है। ​​​​​पूरा मामला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

              गांव के ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी घरघोड़ा थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

              आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शर्ट के बटन खुले हुए हैं और शरीर में करंट लगने से जलने के निशान मिले हैं, जिसे देखते हुए प्रथम दृष्टया युवक के द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

              घरघोड़ा पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त में जुट गई, ताकि युवक के संबंध में और अधिक जानकारी मिल सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              ​रायपुर : ​छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’

                              गड़बड़ी पर नपेंगे अफसर, शत-प्रतिशत व पारदर्शी गिरदावरी के...

                              Related Articles

                              Popular Categories