रायगढ़ : कौशल विकास से रोजगार की ओर कदम

              अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं के लिए नए अवसर

              रायगढ़ (BCC NEWS 24): ग्राम छोटे भंडार स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की सीएसआर इकाई द्वारा स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम सूपा के रीपा केंद्र में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC), रायगढ़ का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्राम पंचायत सूपा द्वारा भवन उपलब्ध कराया गया है। यह पहल युवाओं को रोजगारोन्मुख एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। केंद्र के माध्यम से परिधीय ग्रामों के युवाओं के तकनीकी कौशल में वृद्धि कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

              प्रारंभिक पाठ्यक्रम और नामांकन अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में वर्तमान समय की मांग के अनुरूप दो पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू किया गया है—

              •  डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (DDEO)

              •  जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA)

              इन तीन माह की अवधि वाले पाठ्यक्रमों में अब तक 60 युवक-युवतियां नामांकन ले चुके हैं। ये पाठ्यक्रम क्रमशः तकनीकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्लेसमेंट सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

              कार्यक्रम में उपस्थिति शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल (जिला पंचायत सदस्य) और श्री शशधरा दास (चीफ बिजनेस ऑफिसर, अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़) उपस्थित रहे। उनके साथ जनप्रतिनिधि, कंपनी के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

              वक्तव्यों के प्रमुख अंश श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि, “यह प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में उपयोगी पहल है और इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।” श्री शशधरा दास ने विद्यार्थियों को नियमित और अनुशासित प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि, “अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।” कार्यक्रम के अंत में श्री धनंजय सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए कौशल उन्नयन और रोजगार की दिशा में एक उपयोगी मंच के रूप में कार्य करेगा तथा सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में सहायक बनेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : बैगा अंचल के जंगलों की मिठास पहुँची बैंगलोर

                              आमाडोब और केवंची के बिहान समूह की महिलाओं के...

                              रायपुर : कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

                              जैव विविधता, जल संरक्षण और जनभागीदारी का अनूठा संगमरायपुर...

                              रायपुर : सुशासन तिहार से किसान दिनेश कुमार यादव को मिली आर्थिक मजबूती

                              ’किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अब समय पर मिलेंगे...

                              Related Articles

                              Popular Categories