Wednesday, February 11, 2026

            रायगढ़: पत्नी और डेढ़ साल की बेटी घर में जिंदा जली, पति की पेड़ पर लटकी मिली लाश, एक परिवार की 3 लाशें मिलने से गांव में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

            RAIGARH: रायगढ़ के एक घर में महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी जिंदा जल गई। वहीं घर से कुछ दूर पेड़ पर महिला के पति की लाश भी लटकी मिली है। गुरुवार देर रात कमतरा गांव में ये घटना हुई है। मामला घरघोड़ा थाना इलाके की है।

            जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुरेश कुमार गुप्ता, पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर पर जांच और पूछताछ कर रही है।

            घटना के बाद घर भी पूरी तरह जल गया। यहीं महिला और बेटी की लाश मिली।

            घटना के बाद घर भी पूरी तरह जल गया। यहीं महिला और बेटी की लाश मिली।

            विवाद के बाद जिंदा जलाकर फांसी लगाने की आशंका

            घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। सुरेश गुप्ता घर में ही बीड़ी-सिगरेट की दुकान चलाता था साथ ही पेट्रोल भी बेचता था। SDOP धर्मजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने बताया कि, 3 डेडबॉडी मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची है लोगों से पूछताछ कर रही है। आशंका है जताई जा रही है कि, खाना मांगने की बात पर सुरेश का पत्नी से विवाद हुआ होगा और सुरेश ने घर में आग लगाने के बाद खुद बाहर जाकर फांसी लगा ली।

            गांव में 3 डेडबॉडी मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

            गांव में 3 डेडबॉडी मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

            महिला के पिता ने कहा- ये हादसा है

            हालांकि, मृतका के पिता प्रेम अग्रवाल का कहना है कि पति पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। बुधवार को सुरेश गुप्ता अपनी पत्नी चांदनी और बेटी आकांक्षा को उसके मायके से लेकर लौटा था। महिला के पिता का यह भी कहना है कि, उसके दामाद ने उन्हें जानबूझकर नहीं जलाया है। हो सकता है ये हादसा हुआ हो।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories