रायपुर : नौ सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 39.11 करोड़ रुपये स्वीकृत

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा नौ सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 39 करोड़ 10 लाख 82 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना रायपुर को स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।

            ’रायपुर जिले में 6 योजनाएं स्वीकृत’

            जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ’धरसींवा विकासखण्ड’ में खारून नदी पर तट रक्षण एवं बाढ़ प्रबंधन कार्य के लिए ’4.90 करोड़ रुपये’ स्वीकृत किए गए हैं स इसी तरह ’आरंग विकासखण्ड’ के कोल्हान नाले पर संडी एनीकट निर्माण के लिए ’3.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, एनीकट बनने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।आरंग विकासखण्ड’ के ग्राम बनरसी में बंजारी नाला पर स्टॉपडेम निर्माण के लिए ’4.69 करोड़ रुपये’ के कार्य से 50 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। ’अभनपुर एवं आरंग’ में रविशंकर सागर परियोजना के तहत महानदी मुख्य नहर में 6 स्थानों पर स्वचलित जल प्रवाह माप यंत्र स्थापित करने के लिए ’4.99 करोड़ रुपये’ स्वीकृत, ’अभनपुर’ में जवई बांधा डायवर्सन केनाल के आर.डी. 0 मी. से 600 मी. तक और बांध केनाल के आर.डी. 0 मी. से 180 मी. तक रिटेनिंग वाल निर्माण के लिए ’4.64 करोड़ रुपये’ स्वीकृत किए गए हैं। ’आरंग विकासखण्ड’ में राजीव निसदा-समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना के डाउन-स्ट्रीम निर्मित फुट ब्रिज के नींव की सुरक्षा कार्य के लिए 1.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति गई है।  धमतरी जिले के कुरूद विकासखण्ड’ में भखारा माइनर की आर.डी. 0 मी. से 4900 मी. तक लाइनिंग एवं संरचनाओं के निर्माण के लिए ’4.97 करोड़ रुपये’ स्वीकृति से करीब 175 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। ’धमतरी विकासखण्ड’ में महानदी परियोजना समूह के तहत न्यू रूद्री बैराज के जलद्वारों की पेंटिंग, रबर सील, रोलर, वायर रोप बदलने और विद्युतीकरण तथा डी.जी. सेट स्थापित करने के लिए ’4.97 करोड़ रुपये’ और ’कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड’ में महानदी जलाशय परियोजना के अंतर्गत दुधावा बांध के स्लूस में एपॉक्सी ग्राउटिंग कार्य के लिए ’4.97 करोड़ रुपये’ की स्वीकृति दी गई है ।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories