रायपुर : 03 जेसीबी एवं 01 हाईवा वाहन जब्त

              • रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन का मामला

              रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा आज ग्राम भादा, नवापारा, केवा एवं बम्हनीडीह क्षेत्र में आकस्मिक जांच की गई। खनिज अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि ग्राम नवापारा स्थित हसदेव नदी से 03 जेसीबी वाहनों द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते पाए जाने पर उन्हें जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर, जांजगीर में रखवाया गया है। इसी प्रकार, एक हाईवा वाहन को ओव्हरलोड स्थिति में रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त वाहनों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जांच-पड़ताल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : तीन माह में 49 वाहन राजसात, जल्द होगी नीलामी

                              शराब के अवैध परिवहन का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

                              28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ...

                              Related Articles

                              Popular Categories