रायपुर: प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 03 परिवारों के लिए 12 लाख रूपए की…

          • आर्थिक सहायता मंजूर

          रायपुर: राज्य शासन द्वारा बस्तर (जगदलपुर) जिले के प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों के लिए चार-चार लाख रूपए प्रति परिवार के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत् तहसील जगदलपुर ग्राम अघनपुर निवासी प्रशांत ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से उनकी माता श्रीमती राखी को, तहसील बकावंड ग्राम तारापुर निवासी कुर्तीवास की मृत्यु पानी में डूबने से उनकी पत्नी श्रीमती गजमती को और तहसील बस्तर ग्राम खोरखोसा निवासी लीलाबाई भोयर की मृत्यु पानी में डूबने से उनके पति श्री डमरूराम को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

                    आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह...

                    रायपुर : नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

                    ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं भर रही सफलता की नई...

                    रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

                    3 किलोवाट रूफटॉप से 4 हजार का बिजली बिल...

                    Related Articles

                    Popular Categories