रायपुर : 14,711 कट्टा धान एवं तीन वाहन जब्त अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के मामले में कार्रवाई

              रायपुर: महासमुंद जिले में कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 14,711 कट्टा अवैध धान तथा तीन वाहन जब्त किए गए।

              महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहदा में टिकेश्वर यादव के आवास, दुकान एवं गोदाम के निरीक्षण के दौरान लगभग 1,000 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे जब्त कर कृषि उपज मंडी पिथौरा के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम भूरकोनी क्षेत्र में अवैध धान परिवहन की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो ट्रैक्टरों के माध्यम से धान का परिवहन करते पाए जाने पर कुल 170 कट्टा धान जब्त किया गया। दोनों ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया है।

              बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम परगला में 51 कट्टा धान के अवैध परिवहन का मामला पकड़ में आया। धान जब्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मंडी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत चेक पोस्ट टेमरी में अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर वाहन सहित 250 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोमाखान के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा। 


                              Hot this week

                              रायपुर : कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिली नई आर्थिक शक्ति

                              खेती हुई आधुनिक, परिवारों का भविष्य भी हो रहा...

                              रायपुर : आरसीसी नाली के लिए 92 लाख रुपए मंजूर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories