रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाई

              रायपुर (BCC NEWS 24): कोरबा जिले में खाद्य विभाग द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण के दो मामले उजागर हुए हैं। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 20 गैस सिलेंडरों को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत फरसवानी स्थित सोनी टेंट हाउस में निरीक्षण के दौरान 8 घरेलू एलपीजी सिलेंडर तथा 1 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित मिला। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी 9 सिलेंडरों को जब्त कर उमरेली इंडेन गैस वितरक की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

              अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

              इसी प्रकार, विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत बीरतराई में श्री संजय कुमार साहू के निवास पर की गई जांच में 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी सिलेंडरों को जब्त कर समीपस्थ एच.पी. उरगा गैस वितरक की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण दंडनीय अपराध है। विभाग द्वारा इस प्रकार की अनियमितताओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


                              Hot this week

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories