रायपुर : 23.4 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

              रायपुर: बलौदाबाजार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा कुल 23.4 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 11 हजार रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल वृत्त अंतर्गत ग्राम मल्दा में की गई कार्यवाही के दौरान आरोपी राजकुमार साहू, निवासी मल्दा के कब्जे से 18.00 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 8,000 रुपये है। पलारी वृत्त अंतर्गत ग्राम नगपुरा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी डोमेश चंद्राकर के कब्जे से 5.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 3,000 रुपये है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

                              अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिटपीएम सूर्यघर योजना के...

                              रायपुर : सिंगल विंडो सिस्टम (एकल कक्ष) बना ग्रामीणों के लिए वरदान

                              कलेक्ट्रेट में एक ही स्थान पर मिल रही शासकीय...

                              रायपुर : ‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच

                              रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories