रायपुर : बिलासपुर जिले में 264 क्विंटल अवैध धान जब्त

        • जब्त धान की कीमत 8.18 लाख रूपए

        रायपुर: बिलासपुर जिले में कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध धान खपाने के मामलें में प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। धान का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। आज खाद्य, राजस्व, मंडी और मार्कफेड की संयुक्त टीम ने पांच स्थानों पर दबिश देकर 264 क्विंटल धान जब्त किया, जिसकी कीमत 8.18 लाख रुपए आंकी गई है।

        तहसील बोदरी के गांव सारधा में संजय किराना से 24 क्विंटल (60 बोरी), तहसील कोटा के सलका नवागांव में दो वाहनों में 300 बोरी धान का अवैध परिवहन करते, गुप्ता ट्रेडर्स परिसर में 200 बोरी धान, ग्राम सीपत मां प्रोविजन स्टोर्स से 24 क्विंटल (60 बोरी) धान जब्त किया गया। तहसील तखतपुर के व्यापारी रामू साहू से 16 क्विंटल धान की जब्ती की गई।



                Hot this week

                रायपुर : गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

                ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभखादी...

                रायपुर : खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

                तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल अकादमी में प्रवेश के लिए...

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                Related Articles

                Popular Categories