रायपुर : रेत और चूनापत्थर से भरे 3 हाईवा जब्त

              एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला जाएगा

              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के दौरान रेत एवं चूनापत्थर से भरे 03 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें एक वाहन रेत से भरा था, जबकि दो हाईवा में चूनापत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। तीनों मामलों में कुल 1 लाख 500 रुपये की अर्थदण्ड राशि वसूली की जाएगी।

              कलेक्टर के निर्देश पर खनिज शाखा की टीम ने 12 मई को मारो और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को तत्काल जप्त कर पुलिस चौकी मारो में खड़ा कराया गया। संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

              खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खान और खनिज अधिनियम, 1957 की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि खनिज संपदा के संरक्षण और शासन के राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी लगातार जांच अभियान और कार्रवाई जारी रहेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

                              स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, आवास, पेयजल, राशन एवं सामाजिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories