रायपुर : 45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कसडोल क्षेत्र में छापेमारी कर विभाग ने 45 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिसका अनुमानित मूल्य 9 हजार रुपये है। मामले में एक महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया है। रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त कसडोल अंतर्गत सतनामी पारा में कार्रवाई की। जांच के दौरान मंजू जांगड़े (33 वर्ष), पति कैलाश जांगड़े के कब्जे से 45 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल के जरिए एक ही दिन में हुआ निराकरण

                              ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ ही घंटों में जुड़ा...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

                              जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश...

                              रायपुर : किसानों को समय पर मिल रहे खाद-बीज

                              93 प्रतिशत बीज वितरण पूरा 63,733 मीट्रिक टन उर्वरकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories