रायपुर : बेमेतरा में 585 बोरी उर्वरक जब्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन बेमेतरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवकर तहसील के ग्राम गाड़ाडीह में अवैध रूप से भंडारित 585 बोरी उर्वरक जब्त कर गोदाम सील कर दिया। जब्त उर्वरकों में बायो पोटाश और बायो ऑर्गेनिक फास्फेट शामिल हैं।

              कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने छापेमारी के दौरान करीब 29.25 मीट्रिक टन उर्वरक का अवैध भंडारण पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि उर्वरकों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

              प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अमानक उर्वरकों के कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि दोषियों के विरूद्ध तत्परता से कार्यवाही की जा सके। जिला प्रशासन ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : ​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

                              बिलासपुर में 'नशा मुक्त भारत' अभियान का आयोजनरायपुर (BCC...

                              ​रायपुर : ​KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित

                              जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर...

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              रायपुर : नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

                              गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा विकसित...

                              Related Articles

                              Popular Categories