रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने जरहागांव अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर में दबिश देकर 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपी अंजोरी राम साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 


                              Hot this week

                              रायपुर : लोकभवन में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

                              राज्यपाल रमेन डेका ने कराई जांच, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया...

                              रायपुर : कटंगी नाला पर एनीकट निर्माण के लिए 2.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories