रायपुर : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदमरू प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

            पात्र महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन और समयबद्ध लाभ वितरण सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

            रायपुर (BCC NEWS 24): गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत पंजीयन और समयबद्ध लाभ वितरण पर विशेष जोर दिया गया।

            कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता मानदंडों तथा ऑनलाइन संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पहली बार गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन पंजीयन, भुगतान प्रक्रिया तथा फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

            प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और संस्थागत सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने सभी सुपरवाइजर, ऑपरेटर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि जिले का कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

            प्रशिक्षण में जिले के सभी सेक्टर पर्यवेक्षक, ऑपरेटर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          कोरबा: पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’

                          भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में...

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          Related Articles

                          Popular Categories