​रायपुर : महिला सशक्तिकरण की नई इबारत- महतारी वंदन योजना से महकी माहरी उसेंडी की जिंदगी

              महीने के 1000 रुपए ने बदला जीने का ढंग, नारायणपुर की माहरी के हौसलों को मिले नए पंख

              ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सिर्फ एक वित्तीय योजना नहीं, बल्कि स्वावलंबन और सम्मान का नया सवेरा साबित हो रही है। इस योजना ने नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम मसपुर की रहने वाली श्रीमती माहरी उसेंडी की जिंदगी में खुशियों के नए रंग भर दिए हैं। कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों का मुंह ताकने वाली माहरी आज आत्मविश्वास से लबरेज होकर अपने परिवार का मजबूत संबल बन चुकी हैं।

              ​जब आर्थिक तंगहाली बनी थी चुनौती

              ​श्रीमती माहरी उसेंडी बताती हैं कि कुछ समय पहले तक उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। सीमित आय के कारण घर चलाना एक बड़ी चुनौती थी। माहरी कहती हैं कि सुबह उठते ही राशन, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों की चिंता घेर लेती थी। समझ नहीं आता था कि कम पैसों में परिवार की जरूरतें कैसे पूरी करें। मन में हमेशा एक बेबसी सी रहती थी।

              योजना ने दिया सहारा, संवर गया आशियाना

              संकट के इन्हीं दिनों में महतारी वंदन योजना माहरी के जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत हर महीने उनके खाते में आने वाली एक हजार रूपए की राशि ने उनके बिखरे हौसलों को समेट दिया।

              ​अब माहरी को छोटी-मोटी घरेलू जरूरतों, बच्चों की

              कॉपियों-किताबों या राशन सामग्री के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। वे गर्व से कहती हैं कि ​योजना से मिलने वाले पैसों का उपयोग मैं बहुत सोच-समझकर अपने परिवार की भलाई के लिए कर रही हूँ। अब मुझे खुद फैसले लेने की आजादी मिली है। इस राशि ने न केवल हमारे घर का आर्थिक बोझ कम किया है, बल्कि समाज में मेरा आत्मसम्मान भी बढ़ाया है।

              ​महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी महतारी वंदन योजना

              माहरी उसेंडी आज नारायणपुर जिले की उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जिन्होंने इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं। माहरी ने इस संवेदनशील पहल के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक सच्चे हमसफर की तरह है, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। आज माहरी पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रही हैं। सच ही है, जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति की राह पर चल पड़ता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक...

                              रायपुर : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 58.43 करोड़ आबंटित

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी...

                              Related Articles

                              Popular Categories