रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 7 मई को जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई परिसर में आयोजित होगा।
भिलाई क्लस्टर के अंतर्गत कुल 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण इस शिविर में शामिल होंगे। इनमें भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच एवं दहकोनी ग्राम पंचायत शामिल हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

(Bureau Chief, Korba)




