रायपुर : सेवा की कहानी : राशन कार्ड मिलने से ऐतिका के परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का सहारा

        निःशुल्क चावल के साथ शक्कर और नमक की सुविधा से घरेलू खर्च में मिली राहत

        रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इस व्यवस्था के माध्यम से पात्र परिवारों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। खैरागढ़ जिले के ग्राम पेन्ड्रीकला निवासी ऐतिका साहू, पति चंद्र कुमार साहू का परिवार भी राशन कार्ड के माध्यम से इस सुविधा का लाभ ले रहा है।

        खाद्य विभाग द्वारा जारी राशन कार्ड के माध्यम से ऐतिका साहू के परिवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान से निःशुल्क चावल के साथ 1 किलो शक्कर और 1 किलो नमक निर्धारित पात्रता के अनुसार मिल रहा है। इससे परिवार की दैनिक खाद्य जरूरतों को पूरा करने में सुविधा हो रही है। राशन कार्ड मिलने से पहले परिवार को चावल बाजार से खरीदना पड़ता था, जिससे घरेलू खर्च बढ़ जाता था। अब शासकीय राशन की सुविधा मिलने से खाद्यान्न की व्यवस्था सुगम हुई है और परिवार के बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम हुआ है।

        श्रीमती ऐतिका ने बताया कि राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से खाद्यान्न मिल रहा है। चावल, शक्कर और नमक जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत हुई है। इससे घरेलू खर्च में भी राहत मिली है। पात्र परिवारों तक नियमित खाद्यान्न पहुंचाने की सार्वजनिक वितरण प्रणाली खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राशन कार्ड के माध्यम से मिलने वाली सुविधा से श्रीमती ऐतिका साहू का परिवार अपनी आवश्यक खाद्य जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहा है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories