रायपुर : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री आवास योजना से कलाराम को मुहैया हुआ पक्का मकान

            कच्चे मकान की परेशानियों से मिली राहत, सुरक्षित आवास से परिवार के जीवन में आई खुशहाली

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हितग्राही श्री कलाराम निषाद की कहानी भी इसी बदलाव का उदाहरण है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को बेहतर जीवन की नई उम्मीद मिली है।

            श्री कलाराम निषाद का परिवार पहले कच्चे मकान में निवास करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने, दीवारों में सीलन आने और मकान के क्षतिग्रस्त होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ मकान निर्माण के लिए राशि जुटाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पक्के मकान का सपना वर्षों से अधूरा था।

            जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

            प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मिलने से श्री निषाद के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। योजना की सहायता से उनका पक्का मकान तैयार हुआ और परिवार को सुरक्षित छत मिली। अब परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। पक्का मकान मिलने से परिवार के रहन-सहन में सुधार आया है तथा बच्चों और बुजुर्गों को भी सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हुआ है।

            श्री  निषाद के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिला पक्का मकान केवल चार दीवारों और छत का निर्माण नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए सपने के पूरा होने का प्रतीक है। अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने की खुशी उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक बोझ से राहत देने के साथ बेहतर भविष्य की नई उम्मीद प्रदान की है।

            पक्का आवास मिलने पर श्री कलाराम निषाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित छत उपलब्ध कराने की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : घर बैठे 1076 पर की शिकायत और मिल गई शौचालय निर्माण की स्वीकृति

                          छः ग. में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बन रही आम जनता का...

                          रायपुर : सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा

                          धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories