रायपुर : सेवा की कहानी : विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति की माहिन बाई के जीवन में खुशहाली लेकर आई महतारी वंदन योजना

        रायपुर (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत पैलीमेटा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र तुमड़ादाह की विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति की हितग्राही श्रीमती माहिन बाई बैगा को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है।

        श्रीमती माहिन बाई के लिए नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए मिलने वाला यह सहयोग उनके लिए आर्थिक सहारा बना है। माहिन बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि से घर की जरूरी चीजों को पूरा करने में मदद मिलती है। यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब महतारी वंदन योजना ने सिर्फ आर्थिक आजादी दिलाई, बल्कि खुद से फैसला लेना भी सिखाया।

        उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और दैनिक आवश्यकताओं में सहायता उपलब्ध कराना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जा रहा है। माहिन बाई को महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ मिलने से उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए सुनिश्चित आर्थिक आधार मिल गया है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल बना सुशीला की सुविधा का सेतु

                घर बैठे मिली भूमि डायवर्सन की सेवा, समय और...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

                ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के...

                Related Articles

                Popular Categories