रायपुर : सेवा की कहानी : मिनीमाता महतारी जतन योजना : जया को मिला आर्थिक सहारा, पुत्र के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण में मिली मदद

        रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के  सदस्यों को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है।

        महात्मा गांधी वार्ड, कोण्डागांव निवासी श्रीमती जया देवांगन को प्रसूति के उपरांत मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिला। योजना के अंतर्गत उन्हें 20 हजार रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की गई। श्रीमती देवांगन बताती हैं कि प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए दवाइयों, पोषण आहार तथा अन्य आवश्यक जरूरतों पर परिवार का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे समय में शासन की ओर से प्राप्त 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आधार बनी। इस राशि से उन्हें खुद की और अपने बच्चे की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली तथा प्रसूति के बाद बढ़े अतिरिक्त खर्च का प्रबंधन करने में राहत मिली।

        श्रीमती देवांगन ने योजना का लाभ मिलने पर शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय मिली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस सहायता से उन्हें प्रसव के बाद अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।

        गौरतलब है कि मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा पात्र महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं एवं उनके परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण पर ध्यान देने में सहयोगी साबित हो रही है।



                Hot this week

                रायपुर : स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

                प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और...

                रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में...

                Related Articles

                Popular Categories