रायपुर : सेवा की कहानी : पीएम जन मन से बदली राम की जिंदगी, कच्चे मकान से मिला पक्का आशियाना

        ग्राम पंचायत बुंदेली के बैगापारा निवासी राम को मिला आवास, परिवार में खुशी का माहौल ; प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

        रायपुर (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बुंदेली के बैगापारा निवासी राम, जो बैगा जनजाति से आते हैं, के जीवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जन मन) के माध्यम से सकारात्मक बदलाव आया है। योजना के अंतर्गत पक्का आवास मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और वर्षों से चली आ रही सुरक्षित घर की चिंता दूर हुई है।

        कच्चे मकान की परेशानियों से मिली राहत

        राम बताते हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। मकान की मजबूती और सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। विशेषकर बारिश के दिनों में घर की स्थिति खराब होने से परिवार की परेशानियां बढ़ जाती थीं। सीमित संसाधनों के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।

        ऐसे में पीएम जनमन योजना के माध्यम से मिला पक्का आवास उनके परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आया। अब परिवार के पास एक सुरक्षित और मजबूत छत है, जहां वे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों की चिंता से मुक्त होकर रह पा रहे हैं।

        पक्का घर बना सुरक्षित भविष्य की नई शुरुआत

        नया आवास राम और उनके परिवार के लिए केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है। पक्की छत मिलने से परिवार को मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिली है। साथ ही सुरक्षित आवास ने उनके मन में भविष्य को लेकर भरोसा और उम्मीद भी बढ़ाई है।

        राम खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं, “पहले कच्चे मकान में रहने के कारण बहुत परेशानी होती थी। अब पीएम जनमन योजना से पक्का मकान मिल गया है। इससे हमारा परिवार बहुत खुश है। सुरक्षित घर मिलने से हमारी बड़ी चिंता दूर हुई है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं।”

        पीएम जन मन से जनजातीय परिवारों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं

        प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (च्टज्ळ) के परिवारों तक आवास सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवश्यक सुविधाओं से जोड़ते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

        सेवा संकल्प अभियान में सामने आ रही बदलाव की तस्वीर

        जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से शासकीय योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के अनुभव और उनके जीवन में आए बदलावों को सामने लाया जा रहा है। राम की कहानी भी इसी बदलाव की एक तस्वीर है-जहां कभी कच्चे मकान की चिंता थी, वहीं आज पक्की छत के नीचे सुरक्षित भविष्य की उम्मीद है।

        पीएम जनमन योजना के माध्यम से मिला आवास राम के परिवार के लिए सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का आधार बना है। यह बदलाव इस बात को रेखांकित करता है कि जब जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उनके जीवन में नई उम्मीद और सकारात्मक परिवर्तन की राह खुलती है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories