अब ऑनलाइन आवेदन से प्रक्रिया हुई आसान हुई प्रक्रिया, समयबद्ध रूप से मिला लाइसेंस
रायपुर (BCC NEWS 24): नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पोर्टल के जरिए नागरिक विभिन्न सेवाओं के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से समय की बचत के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया को अधिक सहज बनाने में मदद मिल रही है। इसी सुविधा का लाभ खैरागढ़ जिले के ग्राम गंडई निवासी संजीव कुमार देवांगन को अस्थायी फटाका लाइसेंस प्राप्त करने में मिला।
ग्राम गंडई निवासी संजीव कुमार देवांगन ने अस्थायी फटाका लाइसेंस के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कम समय में अस्थायी फटाका लाइसेंस प्राप्त हो गया। ऑनलाइन व्यवस्था के कारण आवेदन जमा करने के लिए कार्यालय आने-जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और आवश्यक सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया उनके लिए सुविधाजनक रही।
आवेदक श्री संजीव ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अस्थायी फटाका लाइसेंस के लिए आवेदन करना आसान रहा। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने के बाद कम समय में लाइसेंस प्राप्त होने से उन्हें आवश्यक कार्य के लिए समय पर सुविधा मिल सकी। उन्होंने ऑनलाइन सेवा व्यवस्था को नागरिकों के लिए उपयोगी बताया।
उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों और शासकीय सेवाओं के बीच ऑनलाइन संपर्क का माध्यम उपलब्ध करा रहा है। विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं के लिए नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से आवेदन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो रही है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित जानकारी ऑनलाइन प्रस्तुत की जा सकती है, जिससे सेवा प्राप्त करने के लिए कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता कम होती है।

(Bureau Chief, Korba)







