रायपुर : कहानी सेवा की : शौचालय और उज्ज्वला योजना से संजू के परिवार को मिली सुविधा

        रायपुर (BCC NEWS 24): कोरिया  जिले के बांधपारा कुडेली की 33 वर्षीय संजू राजवाड़े खेती-किसानी और मजदूरी के जरिए परिवार की जिम्मेदारियां संभालती हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके परिवार को आवास, स्वच्छता और रसोई से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीमती संजू के परिवार को शौचालय की सुविधा मिली है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही परिवार के लिए आवास योजना का आवास स्वीकृत हुआ है।

        संजू बताती हैं कि खेती-किसानी और मजदूरी के बीच परिवार की जरूरतें पूरी करने में सरकारी योजनाओं से मिली ये सुविधाएं उपयोगी हैं। शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं से रोजमर्रा के काम में सहूलियत मिली है। सेवा संकल्प अभियान के तहत संजू राजवाड़े की यह कहानी ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिली बुनियादी सुविधाओं को सामने रखती है।उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त की है।



                Hot this week

                रायपुर : बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

                जगदलपुर और दंतेवाड़ा में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं...

                रायपुर : सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित

                मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले...

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories