रायपुर : जशपुर में 18 से 20 जून तक लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर

              केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीयन, त्रुटि सुधार और समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत जशपुर जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी क्रम में 18 जून से 20 जून 2026 तक जनपद पंचायत कार्यालय जशपुर में वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में तहसील जशपुर एवं मनोरा क्षेत्र के ग्रामीण शामिल होकर विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शिविर का संचालन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक किया जाएगा।

              शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नए पंजीयन, दस्तावेजों एवं पंजीयन संबंधी त्रुटियों का सुधार, पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन एवं संबंधित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिला प्रशासन ने जशपुर एवं मनोरा क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का सुनहरा अवसर

                              प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आमंत्रित किए गए...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ

                              छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में...

                              रायपुर : विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण

                              30 स्कूल बसों की जांच, चालक-परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories