RAIPUR : मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक पर हमला, दो लुटेरों ने गाली-गलौज कर पेट पर चाकू घोंपा, मोबाइल छीनकर भागे

        RAIPUR: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके के कमल विहार में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। दो लुटेरों ने गाली-गलौज के बाद युवक के पेट पर वार कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        पीड़ित के पिता पंचराम डडसेना ने पुलिस को बताया कि, वो खेती किसानी का काम करता है। उन्हें रविवार सुबह सूचना मिली कि उनके बेटे तेज कुमार डडसेना को किसी ने चाकू मार दिया है। बेटा सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए कमल विहार के सेक्टर-1 के प्राथमिक स्कूल के पास गया था। इस दौरान दो अज्ञात लड़के उसके पास आकर जबरन गाली-गलौज करने लगे।

        पेट पर चाकू से वार

        जब तेज कुमार ने उन्हें गाली-गलौज देने से मना किया, तो उन्होंने अपने पास रखे चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। जिससे वो घायल होकर जमीन पर गिर गया। शरीर से खून निकलने लगा। इसके बाद लुटेरे उसके जेब में रखे मोबाइल को लेकर भाग हो गए। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।



                Hot this week

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories