रायपुर : महासमुंद में सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए महासमुंद जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिले की 159 सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। जिला विपणन अधिकारी के अनुसार खरीफ 2026 के लिए जिले को 60,850 टन उर्वरक का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक 20,431 टन से अधिक खाद का भंडारण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का लगभग 33.58 प्रतिशत है। भंडारित उर्वरकों में यूरिया, डीएपी, एनपीके, सुपर फॉस्फेट और पोटाश शामिल हैं। वहीं अब तक 10,691 टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है, और विभिन्न समितियों से लगातार खाद का उठाव जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा उर्वरक कंपनियों से अतिरिक्त रैक मंगाकर भंडारण बढ़ाया जा रहा है, ताकि खरीफ सीजन के दौरान किसी भी स्तर पर कमी न हो। साथ ही समितियों और निजी विक्रेताओं पर नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

              प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर सख्त नजर रखी जा रही है। किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत सहकारी समितियों और लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरक खरीदें और अनिवार्य रूप से रसीद प्राप्त करें। किसी भी अनियमितता की स्थिति में तत्काल कृषि विभाग को सूचना देने को कहा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

                              जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की होगी स्क्रीनिंग,...

                              Related Articles

                              Popular Categories