रायपुर : धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर प्रशासन अलर्ट मोड में

          • अब तक 85 प्रकरणों में 11298.10 क्विंटल धान और 46 वाहन जब्त

          रायपुर: प्रशासन ने सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों, परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत अब तक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कुल 85 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11298.10 क्विंटल अवैध धान एवं 36 चार पहिया वाहन व 10 दोपहिया कुल 46 वाहनों को जब्त किया गया है, जो कि प्रशासन की सतत निगरानी तथा संयुक्त दलों की सक्रियता का परिणाम है।

          कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर भी टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही प्रत्येक अनुविभाग में गठित निगरानी दल रात्रि कालीन गश्त के साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही हैं और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि यदि अवैध धान परिवहन या भंडारण से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिले तो तुरंत सूचित करें, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



                    Hot this week

                    रायपुर : तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ जीपीएम में मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

                    विधायक धर्मजीत सिंह ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश...

                    रायपुर : सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड...

                    ​रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : खैरागढ़ में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

                    ’सांसद संतोष पांडेय ने किया ध्वजारोहण, 137 कर्मी सम्मानित’रायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories