रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

            बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8 प्रकरण दर्ज

            रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बम्हनीडीह क्षेत्र के पिपरदा, पुछेली, बिर्रा, गतवा तथा शिवरीनारायण क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 3 हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर जब्त किए।

            खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम पिपरदा से 1 हाईवा, बिर्रा क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर, शिवरीनारायण क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर तथा केवा-नवापारा क्षेत्र से 2 हाईवा को खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थाना बिर्रा, थाना शिवरीनारायण एवं कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।

            जांच के दौरान अवैध परिवहन से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 5 प्रकरण अवैध रेत परिवहन, 1 प्रकरण गिट्टी तथा 2 प्रकरण ईंट के अवैध परिवहन से संबंधित हैं।

            दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

            कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से जांच अभियान चलाने और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories