रायपुर : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त

        रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा, भादा और नवापारा घाट क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की। संयुक्त जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस लाइन जांजगीर में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर वाहन चालक जोहन कुमार और संतोष मिरी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



                Hot this week

                कोरबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक से गूंजा सेवा का संदेश’

                ’संवाद और अभिनय से विद्यार्थियों ने दिखाई विकास और...

                कोरबा: कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

                कटघोरा-अंबिकापुर एनएच घाट क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और पर्याप्त...

                Related Articles

                Popular Categories