रायपुर : खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

              बलरामपुर में 6 वाहन जब्त, खनिज विभाग और संयुक्त टीम की लगातार निगरानी जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में खनिज संपदा के संरक्षण एवं अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में खनिज विभाग एवं संयुक्त टीम ने अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

              जानकारी के अनुसार विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम गोपालपुर एवं कर्रा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 4 वाहन तथा मिट्टी ईंट परिवहन में लगे 2 वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर राजपुर थाना के सुपुर्द किया गया।

              खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपालपुर क्षेत्र में एक रेत वाहन एवं एक मिट्टी ईंट वाहन अवैध परिवहन करते पाए गए, वहीं ग्राम कर्रा क्षेत्र में तीन रेत वाहन और एक मिट्टी ईंट वाहन बिना वैध अनुमति संचालित हो रहे थे। संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त किया।

              खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

                              रायपुर : 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अवैध शराब कारोबार के खिलाफ...

                              रायपुर : सूखे बोरवेल से थम गई थी नल-जल योजना

                              अब दो नए कुएं बुझाएंगे चरखा पारा की प्यासरायपुर...

                              रायपुर : झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

                              ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक...

                              रायपुर : केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              9 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्तरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories