रायपुर : कांकेर जिले के पखांजुर में एनीकट निर्माण के लिए 2 करोड़ 31 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने कांकेर जिले के विकासखण्ड पखांजुर के  पी.व्ही.-89 (विवेकनगर) में एनीकट निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के लिए शासन द्वारा दो करोड़ तीस लाख सत्तानवे हजार रुपए की प्रशासकीय  स्वीकृति  दी गई है। इस एनीकट निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्र में जल संवर्धन, निस्तारी एवं पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही स्थानीय कृषकों को स्वयं के साधनों से 50 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी।

              योजना पर व्यय अनुसूचित जनजाति उपयोजना के बजट से किया जाएगा। निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया केवल तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत ही आमंत्रित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रतिस्पर्धी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्य समय सीमा के भीतर तथा स्वीकृत राशि की सीमा में ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो।

              शासन ने स्पष्ट किया है कि एनीकट निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता और कार्य की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यदि किसी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्य समय पर पूर्ण करने की जवाबदारी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों की होगी तथा अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर मिल रही खाद

                              7,110 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, महासमुंद जिले में पर्याप्त...

                              रायपुर : तीन माह में 49 वाहन राजसात, जल्द होगी नीलामी

                              शराब के अवैध परिवहन का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम नियमों में बड़ा बदलाव

                              24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइनस्व-घोषणा...

                              Related Articles

                              Popular Categories