रायपुर : मनियारी (खुड़िया) जलाशय के विकास हेतु 376.04 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

        रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन ने मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत मनियारी (खुड़िया) जलाशय के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों के लिए 376.04 लाख (रूपये तीन करोड़ छिहत्तर लाख चार हजार) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति प्रमुख अभियंता के पत्र तथा वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी की गई है। योजना के अंतर्गत जलाशय का सौंदर्यीकरण, वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, पिकनिक स्पॉट, रेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह का उन्नयन तथा बांध के ऊपर सी.सी. रोड एवं रेलिंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

        शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कार्य प्रारंभ से पूर्व तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करना, निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी रखना तथा सभी शासकीय नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने पर यह क्षेत्र एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।



                Hot this week

                रायपुर : खड़ामाचा जंगल में 30 हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट

                जंगल के रास्तों पर लगाए ‘सावधान, जंगल में हाथी...

                Related Articles

                Popular Categories