Friday, February 13, 2026

              रायपुर : जंगलेसर मोखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन कार्य के लिए 4.69 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन ने राजनांदगांव जिले के विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत जंगलेसर मोखला एनीकट के डाउनस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन (तट संरक्षण) कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति अद्यतन संशोधन दिनांक 08 अगस्त 2025 के आधार पर जारी की गई है।

              शासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि के भीतर ही पूर्ण किया जाएगा। ड्रॉइंग एवं डिजाइन सक्षम अधिकारी से अनुमोदित कराई जाएगी तथा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही नियमानुसार निविदा आमंत्रित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी तथा न्यूनतम 75 प्रतिशत भूमि उपलब्ध होने पर ही प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार आबंटन की सीमा के भीतर ही व्यय सुनिश्चित किया जाएगा तथा कार्य प्राक्कलन के अनुरूप मितव्ययिता एवं गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाएगा। निविदा दर 10 प्रतिशत से अधिक होने अथवा कार्य मात्रा में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की स्थिति में पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।

              अनुबंधानुसार कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा और अनावश्यक समय-वृद्धि प्रदान नहीं की जाएगी। इस तट संरक्षण कार्य के पूर्ण होने से एनीकट के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में तट कटाव की समस्या में कमी आएगी तथा आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ एवं भूमि क्षरण से सुरक्षा मिलेगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories