रायपुर : जशपुर जिले में सोरो व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

        रायपुर: राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले के विकासखंड-बगीचा अंतर्गत सोरो व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य हेतु  तीन करोड़ छियालिस लाख चौदह हजार रुपए की स्वीकृत दी गई है। स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन, वित्त एवं योजना विभाग द्वारा गठित समिति की अनुशंसा और माननीय मंत्री जी के अनुमोदन उपरांत प्रदान की गई है।

        योजना से बढ़ेगी सिंचाई क्षमता एवं होगा समुचित विकास

        योजना पूर्ण होने पर 122 हेक्टेयर के विरुद्ध वर्तमान में उपलब्ध 86 हेक्टेयर की सिंचाई क्षमता की कमी की पूर्ति करते हुए क्षेत्र में पूर्ण रूपांकित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा और स्वीकृत राशि के अंतर्गत ही पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी तथा कार्य की गुणवत्ता और मितव्ययिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्य की तकनीकी स्वीकृति, ड्रॉइंग-डिजाइन अनुमोदन एवं वित्तीय अनुशासन के पालन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। भूमि उपलब्धता, भू-अर्जन की आवश्यकता, अतिरिक्त व्यय की सीमा, अनुबंध की समयसीमा एवं कार्य गुणवत्ता से जुड़े सभी पहलुओं का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों एवं नियमों का अनुपालन करते हुए यह योजना लोकहित की भावना के अनुरूप क्षेत्रीय विकास में सहायक होगी।



                Hot this week

                रायपुर : संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार

                सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचमरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री राजेश अग्रवाल

                नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन, दूर-दराज से...

                Related Articles

                Popular Categories