रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम का 18 व 19 सितंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे

              • ‘राइजिंग एग्री समिट‘ में होंगे शामिल

              रायपुर: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम दो दिवसीय गुजरात प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 18 सितंबर को अहमदाबाद में आयोजित “राइजिंग एग्री समिट” में शामिल होंगे, जहां देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। मंत्री श्री नेताम 19 सितंबर को आणंद जिले के प्रसिद्ध अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे। यहाँ वे डेयरी प्रबंधन, आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों और मूल्य संवर्धन की प्रक्रियाओं का अवलोकन करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में डेयरी और पशुधन क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके। इस प्रवास के दौरान उनके साथ पशुधन विकास विभाग के निदेशक श्री चंद्रकांत वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे। इस यात्रा से प्राप्त अनुभवों से राज्य की नीतियों और योजनाओं में शामिल कर किसानों और पशुपालकों के लिए नए अवसर सृजित किए जाएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन

                              राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल...

                              रायपुर : लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित

                              आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तकरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories