रायपुर : राखी से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन की राशि, रवाना परवीन ने ‘विष्णु भैया’ का किया आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह मिलने वाली एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता उनके लिए संबल बन रही है। खरवत चेरवापारा, जिला कोरिया निवासी श्रीमती रवाना परवीन को भी योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। रक्षाबंधन से पहले खाते में एक हजार रुपए की राशि पहुंचने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु  भैय्या के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व से पहले मिली यह राशि उनके लिए काफी मददगार होगी और इससे वे राखी के त्योहार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।

          श्रीमती रवाना परवीन ने कहा, श्मुख्यमंत्री हमारे बड़े भैया की भूमिका में हम जैसी महिलाओं के लिए खड़े हैं। रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की एक हजार रुपए की राशि मिलना हमारे लिए खुशी और सहारा दोनों है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व के अवसर पर समय पर मिली राशि ने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय समापन

                    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने विजेता खिलाड़ियों को किया...

                    रायपुर : नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर...

                    Related Articles

                    Popular Categories