रायुपर: सीतापुर के गांवों के विद्युतीकरण के लिए मिली 68.12 लाख रुपये राशि…

            रायुपर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप सरगुजा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए वर्ष 2023-24 हेतु मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 68.12 लाख राशि का अनुमोदन प्राप्त हुआ है, जिसकी तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण के अंतर्गत सरगुजा जिले के विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के अंतर्गत ग्राम नानदमाली के मजराटोला खरटिया, रापापारा, गंगझोर एवं बकरलोटा के विद्युतीकरण किया जाएगा। इन गांवों में मजराटोला के विद्युतीकरण हेतु 9.40 कि.मी. 11 के व्ही. लाईन, 5.25 कि.मी. निम्नदाब लाईन, 04 नग वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना के कार्य किए जाएंगे। साथ ही पारा-टोलों के 54 नग अविद्युतीकृत आवासीय घरों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय किया जायेगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories