रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर एक आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

          ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-काज नोटिस जारी 

          छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य के आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिले के आबकारी उपनिरीक्षक श्री संतोष कुमार नारंग के विरूद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला  दर्ज होने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। एक अन्य मामले में श्री आशाराम शाक्य आबकारी उपनिरीक्षक (निलंबित) तत्कालिन डीईओ कार्यालय बालोद को ग्राम अरकार जिला बालोद में शराब जब्त किए जाने जब्तशुदा पेटियों से प्राप्त शिशियों में लगे होलोग्राम की संख्या जांच करने पर मदिरा का विक्रय निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में थोक में विक्रय किया जाना पाया गया। इस कारण उन्हें शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। श्री पी. माधव राव आबकारी उपनिरीक्षक तत्कालिन कार्यालय जिला बलौदाबाजार के विरूद्ध देशी कम्पोजिट रोहासी के विदेशी मदिरा दुकान के काउंटर पर अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायत प्राप्त हुई इस कारण उन्हें शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने को कहा गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : असहाय महिला के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

                    प्रधानमंत्री आवास योजना ने अशक्का यालम को दिया सुरक्षित...

                    रायपुर : पक्के स्कूल भवन से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का आधार

                    मद्देड़ में पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन तैयार,...

                    Related Articles

                    Popular Categories